'नक्सली हमले' पर प्रधानमंत्री ने बुलाई मीटिंग

Manmohan Singh
नई दिल्ली। नक्सलियों के छत्तीगढ़ में दूसरी खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद प्रशासन सतर्क है। स्थिति से निबटने के लिए कड़ी रणनीति बनाये जाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री चिदंबरम-प्रधानमंत्री से आपातकालीन बैठक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने मौके की नजाकत को भांपते हुए कोई कदम उठाने से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

इस मीटिंग में गृह मंत्री पी चिदंबरम, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन और केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई और गृह मंत्रालय के अन्य उच्च अधिकारी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह इस मसले पर प्रधानमंत्री से मिलने छत्तीसगढ़ से दिल्ली आ रहे हैं। वह रास्ते में हैं।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने 17 मई को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के समीप पुलिसकर्मियों से भरी एक बस उड़ा दी। इस हमले में 50 लोग मारे गये हैं। अभी तक प्रप्त सूचना के मुताबिक 31 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इनमे से 16 शव पुलिसकर्मियों के और 15 आम नागरिकों के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+