बुरी आदतों में उड़ा दिये एक करोड़ पाउंड
लंदन। कुछ लोग पैसे को संभालना नहीं जानते। ये बात एक लॉटरी पाने वाले मामले में एकदम सही साबित हुई। ब्रिटेन में एक आदमी ने आठ साल पहले 97 लाख पाउंड की लॉटरी जीतने पर मजदूरी छोड़ दी थी। लेकिन अब इसी आदमी ने आठ साल बाद एक बार फिर अपनी पुरानी जगह पर मजदूरी करने के लिए अर्जी दी है। इस व्यक्ति ने 200 पाउंड प्रति सप्ताह की तनख्वाह पर एक गोदाम में मजदूर की नौकरी के लिए आवेदन दिया है। इसी नौकरी को आठ साल पहले उसने लॉटरी मिलने के बाद छोड़ दिया था।
लाइफस्टाइल की खबरें पढ़ें
ब्रिटिश नागरिक माइक केरोल ने बताया कि उसने अपने सारे पैसे नशे, पार्टियों और औरतों पर खर्च कर दिये। अब फिर से मजदूर बन गया है। सन अखबार के मुताबिक माइक ने कहा, "मैं दुखी या शर्मिदा नहीं हूं, मैं एक बार फिर से आगे बढ़ना शुरू करूंगा।"
26 साल के इस युवक ने अपनी सारी दौलत नशे, शराब, जुए, पार्टी, औरतों और कारों पर खर्च कर दी। लॉटरी की रकम मिलने के बाद वह अपने आठ बेडरूम वाले मकान में चार औरतों के साथ सोता था। कोकीन रखने के कारण उसे 5 महीने की जेल भी हो चुकी है। उसने कहा कि वह अपनी दौलत बचाकर नहीं रख सका क्योंकि उसे नशे और पार्टियों की आदत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications