दंतेवाड़ा नक्सली हमले में मृतकों की संख्या 40 हुई

पिछले महीने इसी इलाके में नक्सलियों ने 76 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी। वारदातों के क्रम को आगे बढ़ाते हुए नक्सलियों ने सोमवार को एक और घटना को अंजाम दिया। रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा-सुकना रोड पर विस्फोट के बाद बस करीब 20 फुट ऊपर तक उछल गई। नक्सलियों ने विस्फोट में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया। इस घटना में बस में सवार 55 लोगों में अधिकतर के मारे जाने की आशंका है।
क्लिक करें:देश-दुनिया के ताज़ा समाचार | बॉलीवुड हलचल
विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने कहा कि बस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। वहां पर 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। शव चारों तरफ बिखर गए। एसपीओ के स्वाचालित हथियार भी शवों के साथ वहां पड़े हुए हैं।
राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक विजय रमन ने कहा कि करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हालांकि 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें से 20-25 एसपीओ थे। नक्सलियों से निपटने के लिए स्थानीय समुदाय के लोगों को एसपीओ बनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications