'नक्सली हमले' पर मिले चिदंबरम-मनमोहन

Manmohan Singh
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले के संदर्भ में सोमवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सरकार ने इस हमले की निंदा की है। इस हमले में 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है, "असहाय नागरिको पर नक्सली हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।"

माओवादियों से संबंधित अन्य खबरें पढ़ें

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता कहा कि 25 आम नागरिकों और 25 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को ले जा रही बस को नक्सलियों ने इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिए उड़ा दिया। बस दंतेवाड़ा के गडिरास से भुसारास जा रही थी।

प्रवक्ता ने कहा कि नक्सलियों ने हताशा में यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि एसपीओ नक्सलियों से लड़ने में नागरिक सहयोग पुलिस की भूमिका निभाते हैं और वे दंतेवाड़ा पुलिस से जुड़े हुए हैं। हमले के बारे में सुचना मिली है कि आईईडी को पक्की सड़क पर लगाया गया था और उसमें रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया। इससे पहले छह अप्रैल को हुए नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+