रसायन फैक्ट्री में आग लगने से 3 मरे
हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। जेदीमेंटला औद्योगिक इलाके में स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज नामक फैक्टरी में एक रसायन रिएक्टर में विस्फोट के बाद आग लगी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय फैक्टरी में 16 कर्मचारी मौजूद थे।
जलने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों की हालत गंभीर है। आठ कर्मचारी सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। सात दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। रसायन रिएक्टर में हुए कई विस्फोटों और सोडियम सल्फेट तथा पोटैशियम सल्फेट जैसे रसायनों के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रसायन फैक्टरी को लाइसेंस नहीं दिया गया था।पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक कंपनी के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। कंपनी का मालिक शहर में मौजूद नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications