दिल्ली नगर निगम ने अवैध मोबाइल फोन टॉवर सील किये

नई दिल्ली। दिल्ली में अवैध तरीके से खड़े किए गए मोबाइल फोन टॉवरों को अधिकारियों ने बुधवार को सील कर दिया है। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने सबसे पहले दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके के दो टॉवरों को सील किया फिर इसके नजदीकी गोविंदपुरी इलाके में दो और टॉवरों को सील किया गया।

अन्य राज्यों की खबरें पढ़ें

नगर निगम अधिकारी ने बताया, " दिल्ली के मध्य क्षेत्र में करीब 20 अवैध मोबाइल टॉवरों को सील करने की हमारी योजना है।" बारह नगर निगम क्षेत्रों में से मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के जंगपुरा, भोगल, कालकाजी, चितरंजन पार्क और लोधी कालोनी में सीलिंग कार्य शुरू हो गया है।

नगर निगम की स्वीकृति के बिना खड़े किये गए मोबाइल फोन टॉवरों को सील करने के आदेश नगर निगम आयुक्त केएस मेहरा ने दिये हैं। नगर निगम के क्षेत्राधिकार में 5,364 फोन टॉवर हैं। इनमें से 2,952 टॉवर अवैध हैं। दिल्ली नगर निगम ने कुछ महीने पहले 300 टॉवरों को सील किया था लेकिन फोन कंपनियों द्वारा औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद इनमें से 41 टॉवर दोबारा शुरू हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+