पूर्वोत्तर में आंधी की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों में आगामी 48 घंटों के दौरान आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर के अलावा जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आगामी 48 घंटों में तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है।

मौसम की अन्य खबरें यहां पढ़ें

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी भी चल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+