यूपी में गर्मी बढ़ी, पारा 44 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, इलाहाबाद का 42.3 डिग्री, कानपुर का 41.0 डिग्री, आगरा का 41.8 डिग्री और लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी भी चल सकती है।
मप्र में लू का कहर जारी
मध्य प्रदेश में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ लू का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इसके अलावा लोगों को गर्म हवाएं झुलसा रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8, इंदौर का 40.8, ग्वालियर का 42.7 और जबलपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications