अमेठी के दौरे पर राहुल-बिल गेट्स
राहुल के साथ गेट्स और उनके प्रतिनिधि फुरसतगंज हवाई अड्डे आए और वहां से बहादुरपुर के मनुज कल्याण केन्द्र गए। मनुज कल्याण केन्द्र में गेट्स फाउंडेशन की ओर से स्वयं सहायता समूह का संचालन हो रहा है। यहां प्रतिनिधियों ने काम की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें: बिहार का एक गांव गोद लेंगे बिल गेट्स
गेट्स, राहुल के साथ अमेठी में बुधवार तक रूकेंगे और फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे काम की समीक्षा करेंगे। इससे पहले गेट्स की पत्नी मिलिंडा गेट्स ने कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात करके यहां शैक्षणिक कार्यक्रम की समीक्षा की थी।
एक निजी चैनल के मुताबिक बिल गेट्स राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने दलितों और महिलाओं से बातचीत की। बिल गेट्स औऱ राहुल की इस यात्रा को गुप्त रखा गया था। इसकी जानकारी न तो कांग्रेस के नेताओं को थी और न मीडिया को।
यहां तक उप्र की कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार देर रात गेट्स राहुल गांधी के साथ कुछ गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने दलितों और महिलाओं से बातचीत की।













Click it and Unblock the Notifications