राजनीतिक दल बनेगा अमर सिंह का 'लोकमंच'

Amar Singh
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह 2012 में होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। वो भी अपने गैर राजनीतिक संगठन लोकमंच के माध्‍यम से। उन्‍होंने सोमावार को ऐलान किया कि चुनावों तक यह संगठन राजनीतिक द में बदल जाएगा।

लखनऊ में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अमर सिंह ने कहा कि फिलहाल हमने लोकमंच नाम से एक गैर राजनीतिक संगठन का गठन किया है, मगर हम ज्यादा दिनों तक राजनीति से दूर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकमंच फिलहाल गैर राजनीतिक गंगा की तरह है, इसे जल्द राजनीतिक समुद्र में विलीन होना है। सिंह ने जोर देते हुए कहा कि समाज का कोई भी परिवर्तन बिना राजनीति के संभव नहीं है।

सिंह ने कहा कि अभी गैर राजनीतिक संगठन का गठन कर जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले हमारा संगठन राजनीतिक स्वरूप ले लेगा। सिंह ने कहा कि आगामी 1 दिसंबर से वह पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू करेंगे।

अनिल राजभर बने प्रदेश अध्‍यक्ष

इस मौके पर सिंह ने बताया कि रामपुर की सांसद जयाप्रदा, सपा के पूर्व महासचिव संजय दत्त, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को लोकमंच की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। अनिल राजभर को प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है, जो पूर्व में सपा की युवा इकाई से जुड़े थे।

अमर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लोकमंच का स्वरूप कैसा रहेगा। यह बाद में तय किया जाएगा। क्या इस गैर राजनीतिक संगठन से उनके बेहद करीबी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी जुड़ेंगे। इस सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि वे मेरे परिवार का हिस्सा हैं। भविष्य में आगे क्या होगा इस पर कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है।

सिंह ने कहा कि अमिताभ जी की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और जया जी अपना पक्ष पहले ही रख चुकी हैं। उन्होंने जोर दिया कि मैं बच्चन परिवार के फैसले का सम्मान करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+