अंशु-अजीत मामला : प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज (फोटो सहित)

पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध प्रेमिका को बहला फुसलाने का मुकदमा दर्ज कराया है वहीं पिता व चाचा पर गुमराह करने का मामला दर्ज हुआ है। प्रेमिका को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है।

अंशु और अजित प्रकरण में रविवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब उन्हें मरा समझ लिया गया था लेकिन वे दोनों अचानक ही जिंदा अवस्था में पुलिस थाने लौट आए।

उन्हें जिंदा देखकर पुलिस के आला अधिकारी हैरत में पड़ गए थे क्योंकि पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मिले दो अज्ञात शवों की शिनाख्त व लड़की के भाई अनुज के दिए गए बयानों के आधार पर कई लोगों को हत्या के जुर्म में जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी थी।

इससे पूर्व पुलिस अजित के परिजनों की शिकायत पर उसकी हत्या की प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज करा चुकी थी। यही नहीं पुलिस ने कथित हत्या के बाद के आरोपी के कपड़े व हथियार छुरी तक को भी बरामद कर लिया था।

अब पुलिस ने बदले घटनाक्रम के बाद अनुज और लड़की के पिता नरेंद्र को हिरासत से छोड़ दिया है। वहीं अब जो कल तक प्रमुख आरोपी थे वो वादी बन गए हैं। अंशु के पिता नरेंद्र ने पुलिस को सोमवार को अजित, उसके पिता ओमवीर व चाचा रामकिशोर के विरुद्ध धारा 163, 420, 363, 366 का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लड़की को गुमराह कर फरार कराने व पिता-चाचा पर षडयंत्र रच कर फंसाने के आरोप है।

पुलिस इस मामले की सही तह तक नहीं पहुंच पा रही है क्योंकि युवक-युवती के जो शव मिले थे उनका रहस्य बरकरार है। पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन व लड़के को जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+