कड़ी मेहनत से पाई संदीप ने सफलता

अल्केश शर्मा

मोरिंडा (पंजाब), 10 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाली पंजाब के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पुत्री संदीप कौर का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और एक पुराने टीवी धारावाहिक से मिली प्रेरणा की बदौलत यह सफलता हासिल की।

वह अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को भी देना नहीं भूलतीं। 29 वर्षीया संदीप के पिता रंजीत सिंह यहां राजस्व विभाग में चपरासी हैं। संदीप ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 138वां स्थान हासिल किया है। अब पूरा पंजाब उन पर गर्व कर रहा है।

वह अनुसूचित जाति से हैं और उम्मीद करती हैं कि अनुसूचित जाति में सफल हुए परीक्षार्थियों की सूची में भी उन्हें अच्छा स्थान मिलेगा। अब तक यह सूची जारी नहीं हुई है।

संदीप ने आईएएनएस से कहा, "मुझे एक चपरासी की बेटी होने पर गर्व है और मैं चाहती हूं कि मेरे पिता पूरे सम्मान के साथ अपना कार्यकाल पूरा करें। मैं अपनी सफलता के लिए अपने अभिभावकों और ईश्वर की शुक्रगुजार हूं। सीमित संसाधनों के बावजूद मेरे पिता ने मुझे सबसे अच्छी सुविधाएं दीं।"

उन्होंने कहा, "मैं 'उड़ान' धारावाहिक में एक मध्य वर्ग की लड़की के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनने की कहानी देखने के बाद बहुत प्रेरित हुई थी।"

अपने कठिन समय को याद करते हुए सिविल इंजीनियर संदीप कहती हैं, "अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईएएस की तैयारी शुरू करने से पहले में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती थी लेकिन लगातार दो साल तक मुझे कोई नौकरी नहीं मिली क्योंकि सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में लड़कियों के लिए बहुत कम अवसर हैं।"

उन्होंने बताया, "मेरा मार्गदर्शन करने के लिए कोई नहीं था और हमारे पास कोचिंग क्लासेज की भारी भरकम फीस चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं था। इसलिए मैंने पहले दो बार (वर्ष 2005 व 2006 में) बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा दी।"

उसके बाद संदीप के पिता ने एक बैंक से कोचिंग संस्थान की फीस के लिए ऋण लिया। संदीप ने पटियाला और दिल्ली में कोचिंग ली।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद इस परीक्षा के लिए उन्होंने समाजशास्त्र और पंजाबी साहित्य विषय चुने।

संदीप ने कहा कि वह बालिका भ्रूण हत्या और पंजाब में लड़कियों की स्थिति बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगी।

सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आने के बाद से संदीप के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+