उत्तर भारत में तेज आंधी की आशंका

Weather in India
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों के भीतर उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्‍ली और बिहार में धूलभरी आंधी आ सकती है। साथ ही तेज बारिश की आशंका भी व्‍यक्‍त की जा रही है।

यही नहीं जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उड़ीसा में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।

पढ़ें- मौसम की खबरें

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा के कुछ हिस्सों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान वर्धा (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+