खुलते ही बंद हो गया न्यूडिस्ट होटल

Nudist Hotel
वह किसी मुस्लिम देश में न्यूडिस्ट यानी नग्नवादी लोगों के लिए खुला पहला होटल था लेकिन खुलने के छह दिनों बाद ही उसे बंद करवा दिया गया.

दिलचस्प बात यह है कि इसे न्यूडिस्ट होटल होने की वजह से बंद नहीं करवाया गया बल्कि अधिकारियों ने इसे इसलिए बंद करवाया गया क्योंकि इसकी एक बाल्कनी पास किए गए नक्शे के अनुरुप नहीं बनी थी. जब यह आदेश दिया गया, होटल के 64 कमरों मे से 12 कमरों में अतिथि ठहरे हुए थे. इसके बाद उन्हें पारंपरिक होटलों में ठहराया गया.

होटल के मालिक ने कहा है कि वे बाल्कनी में आवश्यक सुधार करवा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले बुधवार तक होटल फिर से खुल जाएगा. व्यवसायी अहमद कोसर पिछले 15 सालों से पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए हैं. वे कहते हैं कि वे हमेशा से ऐसा कोई नया अवसर तलाश कर रहे थे जिससे कि 20 अरब डॉलर के पर्यटन उद्योग में और अधिक पैसा कमाया जा सके और जब कुछ यूरोपीय पर्यटकों ने न्यूडिस्ट होटल में दिलचस्पी दिखाई तो उन्हें लगा कि यह अवसर मिल गया है.

यह होटल डाचा प्रायद्वीप के शांत इलाक़े में बनाया गया है. यह होटल अपने अतिथियों को इस बात की इजाज़त देता है कि वे स्विमिंग पुल पर निवस्त्र हो सकते हैं और एक विशेष बस लेकर एक ऐसे निजी द्वीप तक जा सकते हैं जहाँ नग्न रहने की अनुमति है. कोसर बताते हैं कि इस होटल के निर्माण में दो बरसों का समय लगा है और अधिकारियों ने उन्हें न्यूडिस्ट होटल चलाने की अनुमति दी है बशर्ते कि उनके ग्राहक नग्न होने के बाद होटल में भूतल में और उस निजी द्वीप पर रहें.

इस होटल में सिर्फ़ विदेशियों को ठहरने की अनुमति है और कोई भी तुर्की नागरिक वहाँ नहीं ठहर सकता. यहाँ के कर्मचारियों में अधिकांश पुरुष हैं और वे हर वक़्त कपड़े पहने रहते हैं. कोसर शिकायत करते हैं कि उनके होटल के आसपास कई होटलों को आवश्यक लाइसेंसों के बिना भी होटल चलाने की अनुमति दी गई है. हालांकि वे इस बहस में नहीं जाना चाहते कि क्या सत्तारूढ़ एके पार्टी के दबाव में अधिकारियों ने उनके होटल को बंद करवाया है.

इस पार्टी पर आरोप लगाया जाता है कि वह तुर्की के कई इलाक़ों में ख़ामोशी से रूढ़ीवादी मुस्लिम एजेंडा लागू कर रही है. लेकिन वे कहते हैं कि अगर उन्हें होटल चलाने में लगातार बाधा पैदा की जाती रही तो वे क्रोशिया या साइप्रस जैसे किसी दूसरे देश में जाकर ऐसा होटल चलाएँगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+