नेपाल में माओवादियों की हड़ताल खत्म

काठमांडू। नेपाल में माओवादियों की छह दिनों से जारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म होने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह पूरे नेपाल में जनजीवन सामान्य रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह देखी गई। पूरे देश में दो मई से माओवादियों की हड़ताल जारी थी।

चेतावनी

मानवाधिकार संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने माओवादियों के हड़ताल खत्म करने के फैसले का स्वागत किया। उधर, माओवादियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे फिर से हड़ताल शुरू कर देंगे।

माओवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने शुक्रवार रात पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के बाद प्रचंड ने कहा, "लोगों को हो रही दिक्कत और समाज के विभिन्न वर्गो की मांगों को ध्यान में रखते हुए हमने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। गठबंधन सरकार की साजिश को नाकाम करने के लिए भी हमने यह कदम उठाया है।"

प्रचंड ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 28 मई से पहले फिर से हड़ताल आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देश के लिए अभिशाप है। उल्लेखनीय है कि माओवादियों पर हड़ताल वापस लेने का दवाब विदेशों से विशेषतौर से अमेरिका से भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+