शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी
नई
दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारियों के होश उड़ गए। id="toptextpromo">बाद
में सीएम ऑफिस ने इस धमकी की पुष्टि भी कर दी है। चूंकि यह मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है इसलिए सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है और सीएम की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच भी कर रही है लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कॉल कहां से आया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल गुरुवार को आया था। जिसके बाद से ही पुलिस के होश उड़े हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी की तरफ से इस बाबत कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है।











Click it and Unblock the Notifications