बीएड पर्चा लीक मामले में 4 गिरफ्तार, परीक्षा अब 19 जून को

उच्च शिक्षा सचिव अनिल संत के मुताबिक मामले की जांच संबंधित जिलाधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही पर्यवेक्षकों की एक टीम बनाई गई है। संत के मुताबिक जांच दल यह भी देखेगा कि प्रश्नपत्रों के अलावा ओएमआर शीट की भी जांच करेगा। वो यह देखेगा कि ओएमआर शीट में किसी प्रकार का कोई घपला तो नहीं है। फिलहाल खबर है कि प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है।
पढ़ें- लखनऊ के मॉल से कूदकर युवती ने जान दी
पुलिस के मुताबिक पर्चा फरुखाबाद जिले में लीक हुआ था। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पीएड की हस्तलिखित कॉपियां भी बरामद हुईं हैं। पुलिस ने प्रश्नपत्र की करीब 600 प्रतियां बरामद की हैं।
गौरतलब है कि इम्तहान से ठीक पहले पर्चा लीक होने के कारण यूपी की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। उधर लखनऊ विश्वविद्यालय भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच करा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications