उत्तर प्रदेश : 11 मई तक हड़ताल पर रहेंगे वकील
बार काउंसिल ने नहीं किया आह्वान
कानपुर में विभिन्न जिलों के वकीलों के एसोसिएशनों ने मंगलवार को एक बैठक कर बुधवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश तिवारी ने बताया, "हड़ताल 11 मई तक जारी रहेगी। हमारी मांग है कि उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने न्यायालय परिसर में हमारे साथियों पर लाठियां बरसाईं।" दूसरी ओर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने साफ किया है कि उसने हड़ताल का आह्वान नहीं किया। काउंसिल के एक सदस्य के बकौल हड़ताल का आह्वान नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ें
वकीलों ने कानपुर न्यायालय के जिला जज के ट्रांसफर करने की मांग रखी है। वकीनों का कहना है वह पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करन रहे थे। सभी वकील अपनी मांगों को लेकर आगामी 11 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने कानपुर न्यायालय परिसर में कथित तौर पर एक दरोगा के साथ वकीलों ने अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद पुलिस और वकीलों में झड़प हो गई। झड़प ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। वकीलों ने आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications