'टाइम्स सक्वायर' मामले में शहजाद ने स्वीकारी भूमिका

अमेरिकी एटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने मंगलवार को बताया कि न्याय विभाग शहजाद को अन्य मामलों के अलावा 'आतंकवाद की वारदात" का अभियुक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि यह एक आतंकवादी साजिश थी। इससे न्यूयार्क शहर में भारी तबाही मच सकती थी।"
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर के पास खड़ी एक कार से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। यह कार शहजाद की थी जो उसने इंटरनेट के जरिए एक महिला से खरीदी थी। इस कार के जरिए ही इस मामले में शहजाद ती गिरफ्तारी हो पाई।
शहजाद को सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार रात 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को दो बजे मैनहटन की अदालत में पेश किया गया। होल्डर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से शहजाद ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। शहजाद ने इस्लामाबाद जाने के लिए टिकट खरीदी थी। यहीं से उसके बारे में सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी मिली।












Click it and Unblock the Notifications