उत्तर भारत में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। देश के उत्तर और पूर्वोत्तर के इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान आंधी और बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के कहा है कि बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही जम्मू एवं कश्मीर में छिटपुट बारिश की संभावना है। उधर, पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश में 24 घंटों के बाद वर्षा के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बदलाव आने वाले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications