कश्मीर में सेना के जवान और कैप्टेन शहीद
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक कैप्टेन शहीद हो गये।
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई। छत्तीबांदी गांव में सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैप्टेन और एक जवान घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक "घायल जवान और कैप्टेन ने बाद में दम तोड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं। जबकि मुठभेड़ वाली जगह की नाकेबंदी कर दी गई है।"













Click it and Unblock the Notifications