भोपाल में भ्रष्ट इंजीनियर के घर मिली अकूत संपत्ति
भोपाल। भोपाल मे लोकायुक्त ने एक और भ्रष्ट अधिकारी का कच्चा चिट्ठा खोला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जब एक निलंबित अधिकारी के घर पर छापा मारा गया तो वहां से अकूत संपत्ति हाथ लगी। यह इंजीनियर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) में कार्यरत थे। निलंबित इंजीनियर जेके भासने ने अपने घर पर एक करोड़ से अधिक की संपत्ति छिपा रखी थी। इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी उनके घर से बरामद किए गए।
भ्रष्टाचार के अन्य खुलासे पढ़ें
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छापा मारा गया। छापे डालने पर पता चला कि शहर में, भासने के 50 लाख रुपये के तीन भूखंड हैं। जबकि वह जिस मकान में रहते हैं उसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है। साथ ही उनके घर से 13 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान मिला है। इस तरह छापे से कुल एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। भासने के घर से सोने के जेवरात व बैंक की कई पास बुक भी मिली हैं जिनकी जांच कराई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने भासने और उनकी पत्नी भारती भासने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति तथा भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित धन का निवेश करने का मामला दर्ज किया है।













Click it and Unblock the Notifications