शहजाद ने पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग

वाशिंगटन। न्यूयार्क के 'टाइम्स सक्वायर' में विफल आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद ने इस मामले में भूमिका स्वीकार करते हुए कहा है कि उसे बम बनाने का प्रशिक्षण पाकिस्तान में दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर 'टाइम्स स्क्वायर' के पास खड़ी एक कार 'निशान पाथफाइंडर' से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। यह कार शहजाद की थी जिसे उसने इंटरनेट के जरिए एक महिला से खरीदा था। इस कार के जरिए ही न्यूयार्क पुलिस शहजाद तक पहुंचने में सफल रही।

अमेरिकी एटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने मंगलवार को बताया कि न्याय विभाग शहजाद को अन्य मामलों के अलावा 'आतंकवाद की वारदात' का अभियुक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि यह एक आतंकवादी साजिश थी। इससे न्यूयार्क शहर में भारी तबाही मच सकती थी।"

एफबीआई की ओर से दायर दस्तावेजों में कहा गया है कि पाकिस्तान जाने की कोशिश में पकड़े गए 30 वर्षीय शहजाद के पास इस घटना वाले दिन से ठीक पहले तक पाकिस्तान से कई फोन आए थे और घटना के दिन ही पांच फोन उसके पास आए।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि शहजाद पाकिस्तान आने-जाने के लिए तीन पासपोर्ट्स का सहारा लेता था। उसके पास दो पाकिस्तानी और एक अमेरिकी पासपोर्ट था।

एफबीआई के दस्तावेजों के अनुसार इस पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ पांच मामले हैं। इनमें जनसंहारक हथियार के इस्तेमाल की कोशिश करना, आपराधिक हिंसा के लिए भयावह उपकरण का इस्तेमाल करना, विस्फोटक हासिल करना, और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व तबाह करना शामिल हैं।

अगर शहजाद को दोषी करार दिया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। शहजाद ने 17 अप्रैल, 2009 को अमेरिका की नागरिकता ली थी। उसने पाकिस्तान के वजीरिस्तान से आतंक का प्रशिक्षण लिया और इसी साल तीन फरवरी को अमेरिका लौट आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+