उत्तर प्रदेश : ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
मंगलवार देर रात बाराबंकी जिले के सपेराबाद रेलवे स्टेशन के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियां एस-11, 12 और 13 पटरी से उतर गईं। बाराबंकी पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से रेलगाड़ियों का आवागमन ठप पड़ गया है। रेल कर्मचारी रेल मार्ग का मरम्मत कर रहे हैं। जल्द ही इसे ठीक कर रेलमार्ग खोल दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
रेल अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद रेलगाड़ी की दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को काटकर बाकी रेलगाड़ी को बाराबंकी ले जाया गया है। जहां से आज सुबह ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली रेलगाड़ियों को फिलहाल दूसरे मार्गो से भेजा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications