विमान सेवाएं फिर से बाधित

लंदन। ज्वालामुखी से निकले राख के गुबार की वजह से ब्रिटेन के स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में बुधवार सुबह एक बार फिर से विमानों की आवाजाही रोक दी गई। विमान सेवाएं चंद घंटे पहले ही बहाल हुई थीं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने मंगलवार देर रात कहा कि बुधवार सुबह छह बजे से विमानों के उड़ान भरने पर उतरने पर रोक रहेगी। सीएए के अनुसार राख के गुबार के दक्षिण में इंग्लैंड और वेल्स की ओर बढ़ने से हालात और भी खराब हो सकते हैं।

आयरलैंड में अगले आदेश तक उत्तर की ओर से आने वाले विमानों पर सुबह छह बजे से रोक लगा दी गई है। आयरिश उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार दक्षिणी हिस्सों के हवाई अड्डों में भी दोपहर तक इस तरह की रोक लग सकती है। आइसलैंड के ज्वालामुखी से निकली राख की वजह से आयरलैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में सोमवार से मंगलवार तक सैंकड़ों उड़ाने रद्द कर दी गईं।

पिछले महीने यूरोपीय देशों में विमान सेवाएं छह दिन तक बाधित रही थीं। जिसकी वजह से हजारों मुसाफिरों को दिक्कत उठानी पड़ी थी और एयरलाइंस और उद्योगों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

सीएए के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "मौसम विभाग का अनुमान है कि स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में राख के गुबार का स्तर उस सीमा से बढ़ जाएगा जिसे विमानों के इंजनों के लिए सुरक्षित समझा जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+