पिकासो की पेंटिंग ने नीलामी के सारे रिकार्ड तोड़े
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिकासो द्वारा तैयार की गई इस पेंटिंग में उनकी प्रेमिका मैरी थियर्सी वाल्टर को चित्रित किया गया है और नीले रंग के चित्र की पृष्ठभूमि में उन्होंने अपने आप को भी चित्रित किया है।
पिकासो के मशहूर चित्र की बोली एक फोन के माध्यम से अज्ञात खरीददार द्वारा लगाई गई। बोली से पहले पेंटिंग की कीमत सात करोड़ डॉलर से नौ करोड़ डॉलर के बीच होने का अनुमान लगया गया था।
गौरतलब है कि पिकासो की मशहूर पेंटिंग की बोली की शुरुआत 5.8 करोड़ डॉलर से शुरू हुई और अंत में यह अब तक की उच्च बोली 10.43 करोड़ डॉलर को भी पार कर गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications