भोपाल में जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस को लंबे अरसे से भोपाल में जाली नोट खपाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर मंगलवार रात को पुलिस ने नोट खरीदने की रणनीति बनाकर एशबाग इलाके से शेरू उर्फ शाबिर को दबोच लिया। उसके पास से 1,15,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए। इनमें 1000, 500 और 100-100 रुपयों के नोट शामिल हैं।

शुक्ला के मुताबिक शेरू आष्टा का रहने वाला है और पिछले कुछ अरसे से भोपाल में रह रहा था। वह 1000 रुपये के नोट को 200 और 100 रुपये के नोट को 35 रुपये में बेचता था।

शेरू भोपाल में करीब दो साल से जाली नोट खपाने का काम कर रहा था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पुलिस का एक दल आष्टा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+