ब्रिटेन में 12 साल की बच्ची गर्भवती
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक जब उसने अपने दोस्तों को बताया कि वह गर्भवती है, लेकिन बाद में उसने बताया कि उसका गर्भपात हो गया है।
अब 13 वर्ष की हो चुकी इस किशोरी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट के जरिए अपने मित्रों को यह खबर दी थी।
गौरतलब है कि किशोरी ब्रिटेन में सबसे कम उम्र में मां बनने वाली लड़की की छोटी बहन है। बड़ी बहन 11 वर्ष की उम्र में ही मां बन गई थी।
एक पारिवारिक मित्र के हवाले से बताया गया है कि दोनों बहनें एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं और छोटी बहन हमेशा कहती थी कि वह अपनी बड़ी बहन के पदचिन्हों पर चलना चाहती है और उसी की तरह अपना एक बच्चा भी चाहती है।
वेस्ट लोथियान की रहने वाली यह किशोरी अपनी बड़ी बहन की तरह ही मद्यपान और धूम्रपान करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications