लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सुबह प्रश्नकाल आरंभ होते ही लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने बंदोपाध्याय की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने भी अपना पक्ष रखा लेकिन इसके बावजदू वामपंथी सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

माकपा सहित अन्य वामपंथी दलों के सदस्य अध्यक्ष के आसन की समीप आ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुमार ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "कृपया प्रश्नकाल चलने दें। सभी सदस्य प्रश्नकाल चलने देना चाहते हैं। वे प्रश्न पूछना चाहते हैं।" सत्ता पक्ष के सदस्यों को इस दौरान प्रश्न सूची पुस्तिका को हाथों में लहराते देखा गया।

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी वामपंथी सदस्य नहीं मानें, तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ज्ञात हो कि मुंबई में मोटरमैन हड़ताल को लेकर मंगलवार को शून्यकाल के दौरान सदन में चल रही चर्चा में भाग लेते हुए बंदोपाध्याय ने आचार्य के खिलाफ ऐसी अशोभनीय और असंसदीय टिप्पणी की कि सदन में मौजूद सदस्य कुछ क्षण के लिए हक्के -बक्के रह गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+