निलंबित इंजीनियर की एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को निलंबित इंजीनियर भासने के कोलार स्थित आवास पर छापा मारा गया। छापे की कार्रवाई से पता चला कि भासने के शहर में 50 लाख रुपये के तीन भूखंड हैं। वह जिस मकान में रहते हैं उसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है। उनके आवास से 13 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान मिला है। इस तरह छापे से कुल एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। भासने के घर से सोने के जेवरात व बैंक की कई पास बुक भी मिली हैं जिनकी जांच कराई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने भासने और उनकी पत्नी भारती भासने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति तथा भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित धन का निवेश करने का मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications