शहजाद ने पाकिस्तान में लिया था आतंक का प्रशिक्षण

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर के पास खड़ी एक कार 'निशान पाथफाइंडर' से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। यह कार शहजाद की थी और इसके जरिए उसकी भूमिका का पता चला।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की ओर से दायर दस्तावेजों में कहा गया है कि पााकिस्तान जाने की कोशिश में पकड़े गए 30 वर्षीय शहजाद के पास इस घटना वाले दिन से ठीक पहले तक पाकिस्तान से कई फोन आए। घटना के दिन ही पांच फोन उसके पास आए।

शहजाद को सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार रात 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को दो बजे मैनहटन की अदालत में पेश किया गया। अगर उसे दोषी करार दिया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

एफबीआई के दस्तावेजों के अनुसार इस पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ पांच मामले हैं। इनमें जनसंहारक हथियार के इस्तेमाल की कोशिश करना, आपराधिक हिंसा के लिए भयावह उपकरण का इस्तेमाल करना, विस्फोटक हासिल करना, और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व तबाह करना शामिल हैं।

अदालती दस्तावेजों में साफ कहा गया है कि शहजाद ने विस्फोट की कोशिश करने की बात स्वीकार की है। उसके इस साजिश में शामिल होने का भी जिक्र किया गया है।

शहजाद ने 17 अप्रैल, 2009 को अमेरिका की नागरिकता ली थी। उसने पाकिस्तान के वजीरिस्तान से आतंक का प्रशिक्षण लिया और इसी साल तीन फरवरी को अमेरिका लौट आया। इसके बारे में उसने आव्रजन अधिकारियों से झूठ कहा था कि वह अपने माता-पिता के यहां पांच महीनों के लिए गया था। उसने यह भी कहा था कि उसकी पत्नी पाकिस्तान में रह गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+