कश्मीर में मुठभेड़, जवान शहीद, कैप्टेन घायल
श्रीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक कैप्टेन घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई। छत्तीबांदी गांव में सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक कैप्टेन और एक जवान घायल हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "घायल जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और मुठभेड़ वाली जगह की नाकेबंदी कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications