ट्विटर पर आए 'क्रिकेट के भगवान'
भारत में 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, "आखिरकार असली एसआरटी (सचिन रमेश तेंदुलकर) ट्विटर पर आ गया। सबसे पहले वेस्टइंडीज में मौजूद अपने साथियों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा।"
आगे सचिन कहते हैं, "यहां (ट्विटर) पर कुछ समय में ही जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उस पर मैं यकीन नहीं कर पा रहा। यह अद्भुत है। वैसे आज (मंगलवार) की शाम शानदार रही। मैंने अपने कुछ अजीज दोस्तों के साथ भोजन किया।"
ट्विटर पर सचिन को प्रशंसकों के अलावा उनके करीबी मित्रों ने भी स्वागत किया है। भारतीय टीम के गेंदबाज जहीर खान ने कहा, "हां, अब ट्विटर पर असली सचिन तेंदुलकर आ चुके हैं।"
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में कहा, "देश के वास्तविक रॉक स्टार सचिन तेंदुलकर ट्विटर पर आ चुके हैं। आप लोग उन्हें ढेर सारा प्यार दीजिए। इसके वह हकदार हैं।"
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में पैदा हुए सचिन का अब तक का क्रिकेट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अपने 20 साल अंतर्राष्ट्रीय करियर में 30,000 रन से अधिक रन बना चुके हैं और उनके नाम सर्वाधिक 93 शतक दर्ज हैं। उनका यह शानदार सफर अभी भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications