बिहार में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्य में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया में 40़ 1, भागलपुर में 38़ 4 तथा पूर्णिया में 35़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने बुधवार को बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि अगर आसमान में बादल गहराये तो राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications