उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार
राज्य के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को बादल छाये रहे और बहराइच सहित कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभवना जताई है।
मौसम में आए बदलाव से पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 39.3, कानपुर का 38.4, गोरखपुर 38.2 और राजधानी लखनऊ का 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान झांसी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications