वेनेजुएला की जेल में हिंसा, 8 मरे
कराकस, 5 मई (आईएएनएस)। वेनेजुएला के एक कारागार में भड़की हिंसा में आठ कैदी मारे गए और तीन घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि टाचिरा प्रांत की सांता आना जेल में मंगलवार को हिंसा भड़की। कैदियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी ने हिंसा का रूप ले लिया।
हिंसा पर काबू पा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते साल यहां की जेल में हुई हिंसा में 366 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications