मप्र में मौसम के बदलते मिजाज से राहत
प्रदेश के अनेक हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से हल्की बूंदाबांदी और बौछारों के साथ हवाओं का दौर जारी है। इसके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद सूरज की तपन ज्यादा नहीं चुभ रही है।
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल में तापमान 40.5, इंदौर व ग्वालियर में 40.2 और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती है। इसके कारण प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications