बिहार संपर्क क्रांति के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

जिले के सपेराबाद रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियां एस-11, 12 और 13 पटरी से उतर गईं।

बाराबंकी के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी प्रभारी बी. पी. सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के बाद रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से रेलगाड़ियों का परिचालन ठप पड़ गया है। रेल कर्मचारी रेल मार्ग का मरम्मत कर रहे हैं। जल्द ही इसे ठीक कर रेलगाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से शुरू कर लिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

रेल अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद रेलगाड़ी की दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को काटकर बाकी रेलगाड़ी को बाराबंकी ले जाया गया और वहां से आज सुबह उसे गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली रेलगाड़ियों को फिलहाल दूसरे मार्गो से भेजा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+