..तो अब नहीं बन पाएगा मायावती का मंदिर!
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के नथीपुरा गांव में एक समर्थक द्वारा मुख्यमंत्री मायावती का मंदिर बनवाने के मामले में प्रशासन ने चिन्हित भूमि को विवादित बताकर अनुमति देने से मना कर दिया है।
महोबा तहसील के राजेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को बताया, "नथीपुरा गांव के अधिवक्ता कन्हैयालाल राजपूत ने जिस भूखण्ड में मुख्यमंत्री के मंदिर निर्माण के लिए अनुमति का प्रत्यावेदन दाखिल किया था, वह भूमि इन्तखाप और खतौनी में कई लोगों के नाम दर्ज है। लेखपाल व पुलिस की आख्या के आधार पर प्रत्यावेदन को निरस्त कर दिया गया है।"
मुख्यमंत्री के समर्थक कन्हैयालाल का कहना है कि भूखंड विवादित नहीं है। मैंने अपने हिस्से पर मंदिर बनवाने की ठानी थी। अनुमति न मिलने से मैं हताश नहीं हूं।
कन्हैयालाल अपने घर में शाम-सबेरे बहनजी के चित्र की पूजा-अर्चना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications