पश्चिमी अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 मरे
अफगान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन आयोग के एक अधिकारी अहमद शेकिब हमराज ने कहा कि मंगलवार को पश्चिमी प्रांत के हेरात और घोर शहरों में बाढ़ आई।
नाटो गठबंधन के अनुसार हेरात शहर के 100 किलोमीटर पूर्व में बाढ़ से 30 लोग घायल हुए हैं।
हमराज ने कहा कि घोर में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
प्रांत की राजधानी को सुदूर इलाकों से जोड़ने वाली कई सड़कें बाढ़ में बह गई हैं। इससे अधिकारियों को इस क्षेत्र में बचाव दल और राहत सामग्री भेजने में दिक्कत हो रही है।
नाटो के मुताबिक, अफगान और नाटो अधिकारियों ने हेरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। इसके अलावा सेना के हेलीकाप्टरों की मदद से 200 कंबल, पांच टन खाना और 20,000 बोतल पानी यहां भिजवाया गया है।
उत्तरी प्रांत के बालख और समनगान में भी ऐसी ही बाढ़ आने की सूचना है लेकिन यहां किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications