न्यूयार्क 'कार बम' मामले में शहजाद ने स्वीकारी भूमिका

अमेरिकी एटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने मंगलवार को बताया कि न्याय विभाग शहजाद को अन्य मामलों के अलावा 'आतंकवाद की वारदात' का अभियुक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि यह एक आतंकवादी साजिश थी। इससे न्यूयार्क शहर में भारी तबाही मच सकती थी।"

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वे यर के पास खड़ी एक कार से शनिवार रात बम बरामद किया गया था। यह कार शहजाद की थी और इसके जरिए उसकी भूमिका का पता चला।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के उप निदेशक जॉन पिस्टल का कहना है कि शहजाद का नाम 'नो फ्लाई' सूची में शामिल था और इसी से उसे न्यूयार्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ने में मदद मिली।

शहजाद को सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार रात 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को दो बजे मैनहटन की अदालत में पेश किया गया।

होल्डर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से शहजाद ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। शहजाद ने इस्लामाबाद जाने के लिए टिकट खरीदी थी। यहीं से उसके बारे में सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+