बसपा विधायक पर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप
जिले के मुंशीगंज क्षेत्र निवासी कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष मयंकेश शुक्ला की सोमवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस की तरफ से इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
कांग्रेस नेता के पिता का आरोप है कि स्थानीय गौरीगंज विधानसभा सीट से विधायक चंद्र प्रकाश ने यह हत्या करवाई। उन्होंने बसपा विधायक व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को नामजद शिकायत पत्र दिया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक एस.वी.सिंह ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विधायक के खिलाफ लगाया गया आरोप विवेचना का विषय है। पूरे मामले की विवेचना जारी है।
सिंह ने कहा कि फिलहाल इस मामले में उनका विधायक से पूछताछ करने का कोई विचार नहीं है, आगे जरूरत पड़ी तो पूछताछ की जाएगी। पूरा मामला राजनीतिक रंजिश का बताया जा रहा है।
स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई के बजाय लीपापोती की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications