जल्द हो सकता है मनमोहन, राहुल का बुंदेलखंड दौरा
कांग्रेस खेमें से 15 मई के आसपास प्रधानमंत्री व राहुल गांधी के बांदा आगमन की जानकारी मिल रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गढ़ बुन्देलखंड़ में सेंधमारी की चल रही कांग्रेस की गतिविधियों में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और मीड़िया प्रभारी तथा बांदा सदर विधायक विवेक सिंह ने बताया, "प्रधानमंत्री डा़ मनमोहन सिंह व कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की संभावित जनसभा 15 मई के आसपास होगी। यहां के जीआईसी ग्राउंड में हम इसकी तैयार कर रहे हैं।"
बीते साल भी राहुल गांधी ने बुंदेलखंड के कई गांवों का गुपचुप दौरा किया था तथा इस दौरान दलितों के घरों में रुककर बसपा की नींद उड़ा दी दी थी। उल्लेखनीय है कि मायावती सरकार में बांदा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू सिंह कुशवाहा व दद्दू प्रसाद, अमरनाथ भास्कर व गंगा प्रसाद सहित दो दर्जन बसपाइयों को मंत्री पद के साथ-साथ विभिन्न आयोगों, निगमों में पदासीन कर लालबत्ती से नवाजा गया है।
बसपा के जिला महासचिव लल्लू प्रसाद निषाद का कहना है, "पीएम या राहुल के आने का कोई खास असर नहीं पड़ता है। दलित समाज जागरूक हो गया है। अब नाटक-नौटंकी का जमाना नहीं रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications