बजाज रेनाल्ट 2012 तक लाएगी सस्ती कार

कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजीव बजाज ने पत्रकारों से कहा, "यदि लोग दोपहिया वाहन छोड़कर चार पहिया वाहन खरीदना चाहें तो उनके लिए यह जरूरी होता है कि उनका मासिक खर्च उनकी वहन क्षमता के अनुरूप रहे, इसके लिए कीमत, माइलेज और रखरखाव खर्च इन तीन पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है।"

कार की कीमत 2,500 डॉलर होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब सकारात्मक था।

उन्होंने कहा, "हम जो कार विकसित करने जा रहे हैं उसे कम से कम 30 किलोमीटर प्रतिलीटर का एवरेज देना चाहिए, क्योंकि मोटर साइकिलों के संबंध में हमारा अनुभव यही है कि उन्हें या तो शक्ति या फिर उनके माइलेज की वजह से पहचाना जाता है। यदि आपको 50 फीसदी सफलता नहीं मिलती है तो यह सफलता नहीं कही जाएगी।"

बजाज की यह कार पहले इसी साल तक बाजार में आ जानी थी, लेकिन कंपनी ने टाटा की चुनौतियों को देखते हुए इस कार को कम ईंधन खपत, कम लागत और कम कीमत की कार बनाने के लिए इसे 2012 तक बाजार में लाने का ऐलान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+