बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, 4 गिरफ्तार (लीड-1)

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में फरु खाबाद जिले से चार लोगों को कंप्यूटराइज्ड प्रश्नपत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चारों को मंगलवार रात फोटो कॉपी की दुकान से प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी करते गिरफ्तार किया गया।

फरु खाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक ए.के.जैन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया," सूचना के आधार पर मोहम्मदाबाद कस्बे में एक फोटो कॉपी की दुकान में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से बरामद प्रश्नपत्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय के अधिकारियों को फैक्स किया गया, जिन्होंने प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि की।"

उन्होंने बताया कि कि चारों के कब्जे से प्रश्न पत्रों की 600 प्रतियां, 11,500 रुपये नकद, एक कम्प्यूटर, एक स्कैनर और दो फोटो कॉपी मशीनें बरामद की गई हैं।

जैन ने कहा कि चारों स्थानीय निवासी हैं और इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी है। छापेमारी के दौरान चार अन्य लोग मौके से क्वालिस गाड़ी से फरार होने में सफल हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

उधर लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि राज्य सरकार से सलाह के बाद जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव जी. पी. त्रिपाठी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, " पर्चा लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों को मुिश्कलों का सामना करना पड़ा, इसका हमें बहुत खेद है। राज्य के उच्च शक्षिा विभाग से सलाह के बाद जल्द परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।"

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे लाखों छात्र आश्चर्यचकित थे। परीक्षा रद्द होने से नाराज छात्रों ने कई जगह लखनऊ विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की।

गौरतलब है कि बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य 12 शहरों के 1274 केंद्रों पर बुधवार को होनी थी और इसमें 7 लाख अभ्यार्थी शामिल होने वाले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+