उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित
विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.पी.त्रिपाठी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन ने फरूखाबाद जिले में प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद किया। पुलिस पर्चा लीक मामले में फरूखाबाद के 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लखनऊ विश्वविद्यालय का परीक्षा स्थगित करने का एलान लाखों छात्रों के लिए झ्झटके की तरह सामने आया। अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले इसकी जानकारी मिली।
गौरतलब है कि बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के 12 शहरों में 1274 केंद्रों पर बुधवार को होनी थी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और इसमें लगभग सात लाख अभ्यार्थी शामिल होने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications