भोपाल नकली नोट कांड में 3 गिरफ्तार (लीड-1)
अपराध शाखा ने मंगलवार रात ऐशबाग इलाके से शेरू उर्फ शाबिर को दबोच कर उसके पास से एक लाख 15 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए थे। बरामद किए गए नोटों में 1000 और 500 तथा 100 रुपये के नोट शामिल हैं। शेरू आष्टा का निवासी है और कुछ समय से भोपाल में ही रह रहा था।
भोपाल के पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "शेरू के दो अन्य साथियों साजिद व गजराज सिंह को आष्टा से पकड़ा गया है। पुलिस ने उनके पास से पिंट्रर और नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की है।"
अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि शेरू 1000 के नोट को 200 और 100 के नोट को 35 रुपये में बेचा करता था। शेरू भोपाल में लगभग दो साल से नकली नोट खपाने का काम कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications