कश्मीर मुठभेड़ में मेजर, जवान शहीद (लीड-2)
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छत्तीबांदी गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना और स्थानीय पुलिस के एक दस्ते ने मंगलवार रात को गांव पर छापा मारा था।
रक्षा प्रवक्ता जे.एस. बरार ने एक बयान में कहा, "सुरक्षा बलों के वहां पहुंचने पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में सेना का एक मेजर और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में दोनों ने सैनिक अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
बरार ने कहा कि मेजर योगेंद्र राजबार और राइफलमैन उत्तम सिंह मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में शहीद हुए।
उन्होंने बताया कि मेजर राजबार देहरादून के रहने वाले थे और करीब दो वर्ष से इलाके में तैनात थे। उनके परिवार में मां, बहन और भाई है। राइफलमैन उत्तम सिंह के परिवार में पत्नी और दो वर्ष की बेटी है।
पूरे क्षेत्र में सेना का तलाशी अभियान जारी है। हालांकि बुधवार सुबह से गांव में गोलीबारी बंद है। पूरे पहाड़ी इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार भारी वर्षा हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications