जीभ छेदवाने के बाद रक्त स्राव, किशोरी की हालत बिगड़ी
वेबसाइट 'डेली मेल' के मुताबिक 16 वर्षीय रीस-मैरी हॉल को पार्लर में जीभ छेदवाने के बाद हुए भारी रक्त स्राव के बाद आपतकालीन ऑपरेशन की जरूरत पड़ गई।
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद किशोरी को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सों के मुताबिक किशोरी की एक नस से खून बह रहा था।
रीस मैरी हल सिटी सेंटर के एक टैटू स्टूडियो में जीभ छेदवाने गई थी।
किशोरी ने बताया, "शुरू में मेरे जीभ से खून नहीं बह रहा था लेकिन पार्लर से निकलते ही खून बहने लगा।"
किशोरी ने बताया कि वापस पार्लर पहुंचने पर पार्लर वालों ने हालांकि खून को रोकने के लिए कुछ कदम उठाए। इसके बाद घर पहुंचने पर खून तेजी से बहने लगा रहा। उसकी मां ने एम्बुलेंस बुलाया और किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
