15 लाख फेसबुक अकाउंट हैक, बिक्री के लिए उपलब्ध
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इंटरनेट सुरक्षा कंपनी 'वेरीसाइन आईडिफेंस लैब्स' के शोधकर्ताओं ने कहा कि एक हैकर किरलॉस ने फेसबुक अकाउंटों के लॉग इन के बारे में जानकारी एक रूसी वेबसाइट 'करडर डॉट सु' पर पेस्ट किया है।
इस रिपोर्ट को फेसबुक ने हालांकि खारिज कर दिया है।
फेसबुक के प्रवक्ता बैरी स्नित ने बताया कि कंपनी ने अपनी जांच के दौरान 'किरलॉस' से अकाउंटों को खरीदने की कोशिश की लेकिन किरलॉस हमारे खरीददारों को कुछ भी नहीं उपलब्ध करा सका।
आईडिफेंस ने कहा कि अकाउंटों की बिक्री के लिए 25 डॉलर से एक हजार डॉलर तक की पेशकश की गई थी।
रिपोर्ट में आईडिफेंस के निदेशक रिक हार्वर्ड के हवाले से कहा गया है कि इस मामले से पता चलता है कि किस तरह से पूर्वी यूरोप से अमेरिका तक सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों के अकाउंटों की खरीद-बिक्री जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications